ACB ने परिवहन कार्यालय के कलर्क को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया

0 380

ACB की टीम को आज फिर एक सफलता हाथ लगी है। टीम ने हजारीबाग में परिवहन कार्यालय के कलर्क को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मिली खबर के मुताबिक प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में एक लिपिक को 6 हज़ार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि आरोपी ने परमिट नवीनीकरण के लिए 6 हज़ार घूस की मांग की थी। एसीबी के कार्रवाई के बाद हजारीबाग परिवहन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई की पुष्टि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment