Breaking News

बिहार: किन्नर का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने हत्या कर डेड बॉडी को पेड़ से लटकाया

0 262

कुमार भास्कर
सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक किन्नर की हत्या करने के बाद शव को बांसवाड़ी मे ले जाकर लटका दिया।बांसवाड़ी से किन्नर का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मृतक की पहचान निशा किन्नर के रूप में हुई है, जो रीगा थाना क्षेत्र की बखरी की निवासी था। घटना के सूचना मिलने के के बाद मौके पर पहुंची पुनौरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किन्नर के शव को रंजीतपुर गांव के बसवारी से झूलता हुआ बरामद किया गया है।
सदर डीएसपी रामकृष्ण ने कहा कि किन्नर की हत्या क्यों हुई है, इसके पीछे के कारण जानने के लिए पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, किन्नर की हत्या से अन्य किन्नरों में दहशत का माहौल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment