राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा राज भवन में मूर्ति गार्डन का उद्घाटन किया गया

आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा परिकल्पित झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित ‘मूर्ति गार्डेन’ का उद्घाटन राज भवन में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस ‘मूर्ति गार्डेन’ में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के अतिरिक्त झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी गया मुंडा, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, दिवा-किसुन, वीर बुधू भगत के अतिरिक्त परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ
इंद्रजीत सिंह भुल्लर