माध्यमिक विद्यालय बमुरी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत छात्रों के साथ स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई |

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120
स्वच्छता ही सेवा है
सफाई से खुद को स्वच्छ बनाना है स्वछता से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाना है
खुबसुरत होगा देश हर छोर, क्यूकी हम करेगे सफाई चारो ओर
हम सबका यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना
गांधीजी के सपनों का भारत बनायेंगे, चारो तरफ स्वच्छता फैलायेंगे
बापू का घर घर पहुचे संदेश, स्वच्छ और सुंदर हो अपना देश
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमुरी संकुल केंद्र सिहावल जिला सीधी (मध्य प्रदेश) में आज दिनांक 19-09-2024 बच्चों मे स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए हाथ धुलाई कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागृति फैलाने हेतु शपथ दिलाई गई |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी की थी l महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माॕं भारती को आजाद कराया | अब हमारा कर्तव्य है की गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें | मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा |
हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा | मैं ना गंदगी करूंगा और ना किसी और को करने दूंगा | इस तरह से अनेकों प्रेरणादायक मंत्रों के साथ बच्चों के साथ – साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी स्वच्छता के लिए शपथ लया |
उक्त कार्यक्रम मे बी.ए.सी. अखंड प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामाधार पटेल, विनोद कुशवाह शिक्षक, श्यामा सिंह शिक्षक, अखिलेश सिंह शिक्षक, सोभनाथ साहू शिक्षक, शहीद खान अतिथि शिक्षक प्रेरणादायक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए l
प्राइड इंडिया न्यूज एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार सीधी (मध्य प्रदेश)