Breaking News

अमरोला एवं हर्रई में उल्टी दस्त के कारण हुई मृत्यु के जांच के आदेश जारी

0 276

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120

जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने जिले के उपखण्ड कुसमी अंतर्गत ग्राम अमरोला और हर्रई के दो व्यक्तियों के उल्टी दस्त के कारण मृत्यु की जांच हेतु जांच समिति का गठन किया है।

जारी आदेशानुसार उपखण्ड दण्डाधिकारी कुसमी समिति के अध्यक्ष होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा जिला खाद्य एवं औषधि निरीक्षक समिति के सदस्य होंगे।

समिति मृत्यु की परिस्थितियों तथा कारणों सहित विभागीय लापरवाही के संबंध में दो दिवस में स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

प्राइड इंडिया न्यूज एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment