जिला पंचायत CEO और शहपुराSDM का स्थानांतरण: अब अनिल कुमार राठौर को जिला पंचायत सीईओ और ऐश्वर्य वर्मा होंगे शाहपुरा के नए एसडीएम

डिंडोरी।। मनोजकुमार यादव शहपुरा ब्लॉक से प्राईड इंडिया न्यूज़
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद स्थापना करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग दो दर्जन से अधिक आईएएस और राज प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जहां डिंडोरी जिला पंचायत सीईओ विमलेश सिंह पंद्रो का ट्रांसफर कर उपयुक्त भू अभिलेख सागर में नवीन पद स्थापना की गई है, तो वही 2020 बैंच के आई एएस अनिल कुमार राठौर को डिंडोरी जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ किया गया है। अनिल कुमार राठौर वर्तमान मैं झाबुआ जिले के पेटलावद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर पदस्थ थे। वही शहपुरा एसडीएम…. संयुक्त कलेक्टर अनुराग सिंह का भी ट्रांसफर जबलपुर कर कर दिया गया और वर्तमान में बैतूल में सहायक कलेक्टर के पद में पदस्थ ऐश्वर्य वर्मा (2022) बैच को शहपुरा के नए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )की कमान सौंपी गई है