Breaking News

मतदान एवं मतगणन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी नियुक्त

0 233

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120

पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 के लिये मतदान दिनांक 11.09.2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। पंच पदों का मतदान मतपेटी द्वारा होगा। मतदान दलों को मतदान सामग्री खण्ड मुख्यालय से दिनांक 10.09.2024 को प्रातः 8 बजे से वितरण किया जावेगा तथा सामग्री वितरण उपरान्त मतदान दलों को उसी दिन मतदान केन्द्रों के लिए विशेष वाहन द्वारा प्रस्थान किया जावेगा। पंच पदों की मतगणना मतदान केन्द्र पर ही मतदान के तुरन्त बाद की जावेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा आदेश जारी कर मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री के वापसी एवं मतदान केन्द्रों पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं निर्विघ्न रूप से मतदान/मतगणना का कार्य सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सीधी के मतदान केन्द्र क्रमांक 108-पंचायत भवन चौफाल कोठार में पंच पद हेतु निवेदिता त्रिपाठी नायब तहसीलदार गोपद बनास को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अंकित रस्तोगी सहायक यंत्री जनपद पंचायत सीधी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत कुसमी के मतदान केन्द्र क्रमांक 43-बालक प्रा.शा. भवन भदौरा में पंच पद हेतु सोने सिंह धुर्वे नायब तहसीलदार कुसमी को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा ज्ञानेन्द्र प्रसाद मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि जोनल अधिकारी निर्धारित मतदान केन्द्र भवनों का तत्काल निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन संबंधित तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर को प्रस्तुत करेंगे तथा मतदान सामग्री वितरण दिनांक को नियत समय से एक घन्टे पूर्व सामग्री वितरण स्थल पर उपस्थित होवे तथा सम्पूर्ण मतदान एवं मतदान केन्द्रों पर होने वाली मतगणना कार्य को निर्विघ्न रूप से शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगें।

प्राइड इंडिया न्यूज एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment