जिला सरपंच संघ का हुआ गठन

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉकरिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी। सोमवार को जिला सरपंच संघ का गठन किया गया इस दौरान जनपद स्तर के सरपंच संघ के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे जिनके द्वारा जिला कार्य कारणी गठन किया गया। होटल श्रीमाया में आयोजित बैठक के मौजूद जनपद स्तर के सरपंच संघ के अध्यक्ष एक मतेन निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष फूल सिंह मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत कम को मोहनिया जनपद पंचायत अमरपुर, सचिव राज कुमार आर्मौ सरपंच, उपाध्यक्ष अनूप सिंह कुशराम सरपंच गोरैया जनपद पंचायत शहपुरा भगत सिंह सरपंच को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है साथ ही कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सह सचिव सहित सदस्यों की चयनित किया गया इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में ग्राम पंचायत संचालन के दौरान आने वाली समस्याएं जिम निर्माण कार्य और अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अपर बुढनेर परियोजना, शोभापुर बांध, राघव पुर बांध, बसनीया बांध सहित डूब प्रभावित ग्राम पंचायत और पोशाक ग्रामों को लेकर भी बात रखी गई है जिसमें नवीन निर्माण कार्य में रोक लगाने हेतु शासन के जारी दिशा निर्देश पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राम सिंह मरकाम सरपंच घेवरी के द्वारा की गई साथ ही बैठक में सरपंच सरोजनी मार्को, सिया भाई धुर्वे, अमृत परस्ते, राजकुमार कुशराम, चंद्र विजय कुशराम, भीकम सिंह बडकरे, दीपचंद पुशाम, अमृतसिंह सिंह परस्ते सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।