राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डाॅ देवदास ने राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर संभागस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम द्वारा चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी धाम में किया गया।
जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने गरियाबंद जिला के 2024 में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर का श्री फल शाल और अपनी अनमोल कृति कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़ पुस्तक भेंट करके सम्मान किया। इस अवसर पर चार राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गोपाल वर्मा, मकसूदन साहू, मोहन लाल मानिकपन, संतोष कुमार साहू, कोमल राम साहू का भी सम्मान हुआ। इसी कड़ी में डाॅ देवदास ने भारत के अद्वितीय राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर स्वरचित रचना प्रस्तुत की।
आपको बताना चाहेंगे कि राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्ना लाल देवदास हमेशा शिक्षकों को, नवोदित कवियों व रचनाकारों को, ग्रामीण अँचल के कलाकारों को और मानस मंडलियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित प्रोत्साहित और पुरस्कृत करते रहते हैं । उन्हें उचित मार्गदर्शन देने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण व्यास के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू की अध्यक्षता, राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लालाराम साहू एवं प्रमुख वक्ता युवा साहित्यकार श्रवण कुमार साहू प्रखर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के इस कार्य की प्रशंसा की।तथा भविष्य में कुछ और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रायपुर, धमतर