Breaking News

भारी मात्रा में अवैध शराब और झारखंड सरकार का लोगो बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार

0 234

 

बोकारो उपायुक्त विजया जाधव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने रविवार को सिटी पार्क स्थित डैफोडिल फूड होटल में छापामारी की। इस कार्रवाई में होटल से 146 पीस विदेशी शराब (44.808 लीटर), 10 पीस बडवाइजर बियर (500 एमएल) और झारखंड सरकार का नकली लोगो बरामद किया गया। होटल के संचालक सुदेश कुमार शानन को उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या भंडारण के बारे में किसी भी जानकारी की गुप्त सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment