एसडीएम कार्यालय शहपुरा का निरीक्षण

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
कलेक्टर
हर्ष सिंह ने आज एसडीएम कार्यालय शहपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट और तहसील कोर्ट का निरीक्षण करते हुए राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। जिसमें नामांतरण, अभिलेख दुरुस्ती,नक्शा तरमीम, बंटवारा सहित अन्य राजस्व मामलों का अवलोकन किया। उन्होंने पुराने प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने एसडीएम कोर्ट में आने वाले प्रकरण के प्रकारों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड सुधार में जारी निर्णयों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रकरण फ़ाइल पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए, रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष गौर सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।