Breaking News

लाड़ली बहना बहकावें या भ्रामक जानकारी में न आयें

0 360

 


अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव

डिंडौरी, 05 सितंबर 2024
प्रायः यह देखा जा रहा है कि जिले की फोटो कापी एवं स्टेश्नरी दुकानों पर लाड़ली बहना योजना के फार्म विक्रय किये जा रहे है। अतः जिले की समस्त लाड़ली बहनों को सूचित किया जाता है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसी भी प्रकार का आदेश लाड़ली बहना के फार्म भरने हेतु जारी नही किये गये है। भ्रामक समाचार से हितग्राही बहनें अनावश्यक परेशान न हों। लाड़ली बहना योजना के फार्म अभी नहीं भराये जा रहे हैं, इस संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त होते ही पृथक से सूचना दी जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment