अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन करेगा शिल्पी समाज, शिव पुजन

घोषी(जहानाबाद) नगर पंचायत घोषी के आदर्श ग्राम रतनबिगहा में रविवार को विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की ओर से एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता सतेन्द्र शर्मा ने की, ईस बैठक के मुख्य अतिथि विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के प्रदेश महासचिव शिव पुजन ठाकुर थे , उन्होंने अपने संबोधन भाषण में कहा कि हमारा संगठन सन 1995 से लगातार अपने समाज के लिए उनके हक व अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रही है जहाँ हमारे समाज के लोगों को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है वही बढ़ई समाज के रोजगार से जुड़े आरा मशीन को ईसकी संख्या 1910 से बढ़कर 3200 कराया गया है और ईस संघर्ष में समाज व संगठन के लोगों को सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा है, और अब जल्द ही लाईसेंस जारी होने की बात कही, साथ ही रैयती लकड़ी की कटाई भी फ्री कराने की बात कही , वही बता दे कि ईस बैठक में श्रम विभाग की मजदूरी सूची में बढ़ईगीरी को शामिल कराने की मांग किया वही अगामी होने वाले बिहार विधानसभा में अपने जाती समुदाय के लोगों के लिए टीकट की मांग किया, साथ ही काष्ठ शिल्पी विकास निगम की स्थापना करने, वही बढ़ई समाज को एसी में शामिल करने, संबंधी अपने समाज के लोगों को सत्ता में अपनी भगीदारी शुनिश्चत कराने की लोगों से अपील किया ईस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, घोषी के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ० मिथिलेश शर्मा, पटना जिला के सचिव रविन्द्र शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, समेत कई लोग मुख्य रूप से शामिल थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार