डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की 100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान के तहत जिले में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 29 अगस्त 2024
डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की 100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में ग्यारहवें सप्ताह में नीतू तिलगाम प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर डिंडोरी, श्रीमती निकिता मरकाम प्रशासक, श्रीमती रितु खांडे केस वर्कर द्वारा डिंडोरी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को बताया गया की यदि घर में आपके साथ कोई मारपीट कर रहा है, तो वह भी हिंसा है, इसकी शिकायत करें, चुप न रहें। इस दौरान महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र एवं अन्य विभागीय जानकारियां दी गई। सहायता लेने के लिए बताए गए जरूरी टोल फ्री नंबर महिला हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेन्टर डिंडोरी हेल्पलाइन नंबर 7828195167 के बारे में बताया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर से वर्कर रागिनी धुर्वे एवं विधिक सलाहकार स्मिता चौरसिया की भी अहम भूमिका रही।