कलेक्टर हर्ष सिंह ने निर्माणाधीन सीएम राईज विद्यालय भवन का निरीक्षण किया
अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 29 अगस्त 2024
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज गुरूवार को निर्माणाधीन सीएम राईज विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। नरिया में आठ ब्लॉक का सीएम राईज विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें प्रयोगशाला, कक्षाएं, खेल प्रांगण आदि सम्मिलित हैं। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उक्त भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। जिसमें बताया गया कि भवन का संरचनात्मक कार्य हो चुका हैै। प्लास्टर और फ्लोरिंग का कार्य चल रहा है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, लैब रिपोर्ट, बाउंड्री निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन के लिए स्वीकृत लैब रिपोर्ट का सतत रूप से अवलोकन कराएं और निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।