Breaking News

चंपाई सोरेन जी अगर विभीषण है तो रातों-रात सपा छोड़ने वाले बन्ना हैं मीरजाफर- विकास सिंह

0 516

जमशेदपुर से प्राईड इंडिया न्यूज़ के लिए
ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह

झारखंड के टाइगर एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा विभीषण कहने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने तंज कसते हुए कहा की चंपाई सोरेन बन्ना गुप्ता के अनुसार विभीषण है तो बन्ना गुप्ता को भी मीरजाफर कहना गलत नहीं होगा । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा चंपाई सोरेन ने तो पूरे कोल्हान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विस्तार का काम किया था हेमंत सोरेन को उनको बेइज्जत करने के पहले एक बार सोचना चाहिए था की झारखंड मुक्ति मोर्चा में गुरु जी के बाद अगर कोई वरीय नेता है तो वह चंपाई सोरेन है । बन्ना गुप्ता को जिस समय राजनीति की एबीसीडी मालूम नहीं थी उस समय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सपा का झंडा देकर राजनीति की पहले सीधी चढ़ाई थी लेकिन चुनाव के ठीक सप्ताह पर पहले रातों-रात समाजवादी पार्टी का झंडा गटर में फेंक कर कांग्रेस का झंडा लहराने वाले बन्ना गुप्ता के मुंह से किसी को विभीषण कहना शोभा नहीं देता क्योंकि वह तो खुद मीरजाफर के तर्ज मेंः राजनीति करते हैं । बन्ना गुप्ता के मिर्जापुर की भूमिका निभाने के कारण हेमंत सोरेन और आलमगीर आलम को खामियाजा भुगतना पड़ा है ।

जमशेदपुर से प्राईड इंडिया न्यूज़ के लिए
ब्यूरो चीफ
इंद्रजीत सिंह

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment