Breaking News

मुजफ्फरपुर रेप-मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी संजय यादव समेत 3 गिरफ्तार

0 323

कुमार भास्कर
मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां बीते दिनों दलित युवती के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है. वारदात के मुख्य आरोपी संजय यादव समेत उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दलित युवती के साथ रेप के बाद बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था. बीते 12 अगस्त को दलित युवती का शव मिलने के बाद मृतका की मां के बयान पर संजय यादव सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का केस पुलिस ने दर्ज किया था.मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस सभी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी बीच इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. मुख्य आरोपी संजय यादव सहित उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अन्य करीब आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है.

बता दें कि मुख्य आरोपी संजय यादव वारदात के बाद से ही फरार है, जिसके चलते कोर्ट से आदेश के बाद आरोपी के घर को बुलडोजर तोड़ा गया था. एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर उसके घर का सामान निकाल लिया गया है. इस मामले में संजय यादव को भागने में मदद करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment