आज हड़ताल पर रहेंगे सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर
जमशेदपुर से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर देशभर के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आक्रोशित हैं। रिम्स में 13 अगस्त से ही जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) के बैनर तले मेडिकल के छात्र आंदोलन कर रहे हैं। यहां ओपीडी और रूटीन सर्जरी ठप है। केवल इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है इस बीच नेशनल आइएमए ने शनिवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें सरकारी और निजी अस्पताल व क्लीनिक के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे। इस हड़ताल को झारखंड के 11,000 से ज्यादा डॉक्टरों का समर्थन मिल रहा है।
जमशेदपुर से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर