आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ को लेकर निकाला मोर्चा ।

0 254

पटना । रविवार को दिन अनुसूचित जाति, जनजाति संगठन एवं अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी को वर्गीकरण एवं आरक्षण में दिए गए फैसले के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया । जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई की सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संसद में लाकर निरस्त करें और एससी एसटी आरक्षण को 9 वीं अनुसूची में डालें, जिस कॉलेजियम सिस्टम समाप्त हो । इस पैदल मार्च में परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ,एनएसवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पासवान ,प्रदेश अध्यक्ष सौरभ पासवान ,समाजसेवी अनिता कुमारी, भावना कुमारी, लक्ष्मी पासवान ,दलित नेता अमर आजाद ,राज बहादुर चौधरी ,इंजीनियर उमेश प्रसाद, इंजीनियर चंद्रमा , विजय आजाद ,शिवम राउत, राजू राउत ,पूर्व मुखिया विजय पासवान ,छात्रसंघ पटना यूनिवर्सिटी के छात्र नेता सैयद इमाम ,देव शंकर यादव समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया और उनके साथ में राजू कुमार, राहुल कुमार सुधीर रजक ,आशीष पासवान आदि की भूमिका सराहनीय रही ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment