शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा का किया औचक निरीक्षण

0 507

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता, प्रसव वार्ड, ओपीडी की स्थिति की जानकारी ली। रजिस्टर पंजी संधारण की जांच की। मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में पूछा। बारिश के मौसम में प्रसारित रोगों को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता रखने, स्टॉफ की मौजदूगी और स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment