Breaking News

विभागों में कर्मचारियों की कमी से लंबे होते रास्ते से जूझती सांसें

0 5,568

रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- भला किसी का कोई भी काम सरलता से कैसे हो सकता है..?बीमारी का बोझ लिए कोई व्यक्ति सहजता से अस्पताल तक कैसे पहुंच सकता है..?हर व्यक्ति तक शिक्षा आसानी से कैसे पहुंच सकती है..?कानून के हाथ बेशक लंबे हो सकते हैं, लेकिन समय पर कैसे पहुंच सकते हैं..?बिजली बहुत उजाला करती है लेकिन शीघ्रता से अंधेरा कैसे मिटा सकती है..?डाक विभाग नि:संदेह अच्छा काम करता है लेकिन सही जगह तक कैसे पहुंच सकता है..?राजस्व विभाग का काम पेचीदा है पर आसान कैसे हो सकता है..?वन विभाग सहित अन्य विभाग कैसे तीव्र गति की कार्यप्रणाली अपना सकते हैं..? इन सभी सवालों का जवाब एक ही हो सकता है…यह सब कर सकते हैं! और यह सब हो सकता है! बशर्तें की विभागों में कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे खाली पड़े पदों को शीघ्रता से भरा जाए!

परेशानियों से जूझती जनता की सांसों को अक्सर हर विभागों से जवाब यही मिलता है कि कर्मचारियों की कमी है, कर्मचारी उपलब्ध नहीं है तो किसी भी काम में समय तो लगेगा ही! और ऐसा कर्मचारियों से दो टूक जवाब सुनकर समस्याओं से जूझता बेचारा सिर्फ बेचारा ही रह जाता है! सरकार द्वारा मात्र योजनाएं लागू करने से समस्या का समाधान संभव नहीं है! इसके लिए हर विभाग में कर्मचारियों की कमियों को पूरा करना महती आवश्यकता के साथ-साथ हर विभाग पर पैनी नजर बनाये रखने की समय की मांग भी है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment