कल्दा क्षेत्र की बड़ी खमरिया में 1 अगस्त को होगा खूंटा गाड़ो हल चलाओ कार्यक्रम

वहीं नवयुवक महेंद्र सिंह आदिवासी को, बीट गार्ड द्वारा प्रताड़ित करने पर होगा विरोध प्रदर्शन
आर पी वर्मन
प्राइड कदम पन्ना :- पन्ना जिले की आदिवासी बाहुल्य कल्दा क्षेत्र की बड़ी खमरिया में आज दिनांक 1 अगस्त 2024 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी दलित क्रांति सैंना बुंदेलखंड इकाई पन्ना द्वारा खूंटा गाड़ो हल चलाओ आयोजित कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में पठारी क्षेत्र के आदिवासी उपस्थित रहेंगे, आपको बता दें कि संगठन संयोजक केपी सिंह बुंदेला द्वारा जानकारी दी गई है की कल्दा क्षेत्र की बड़ी खमरिया में वन अधिकार से संबंधित आम सभा खूंटा गाड़ो हल चलाओ आंदोलन होगा, जिसमें अधिनियम केअनुसार कब्ज वाली वन भूमि पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर जमीन पर हल चलाते ज्ञापन भी सोंपा जाएगा।
*बीट गार्ड द्वारा महेंद्र सिंह को मारपीट करने पर रेंज का होगा घिराव*
बता दें कि नव युवक महेंद्र सिंह आदिवासी द्वारा दी गई जानकारी से पता चला कि बीट गार्ड बालमुकुंद शुक्ला द्वारा पुराने कब्जा वाली वन भूमि से झाड़ियों को साफ करने को लेकर वन परिक्षेत्र कल्दा रेंज मैं पदस्थ बीट गार्ड शुक्ला ने महेंद्र सिंह को जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करते मारपीट कर प्रताड़ित किया गया है जिससे काफी आहत होते हुए संगठन ने नाराजगी व्यक्ति की है और संगठन संयोजक नैं आंदोलन की दी चेतावनी, बताया की सभा कार्यक्रम के बाद कल्दा रेंज का घिराव करते धरना प्रदर्शन होगा, यह भी कहा कि बीट गार्ड माफी मांगे नहीं तो पुलिस चौंकी कल्दा एवं थाना सलेहा में शिकायती आवेदन देते होगी कार्यवाही।