Breaking News

मेडिकल संचालक ने की दवाइयां भेंट: बेसहारा मवेशियों का हो सकेगा बेहतर उपचार

0 283

रत्न कामधेनु गौ सेवा आनंदपुर समिति गोवंश के सेवा कार्य को देखते हुए जय मेडिकल सदगुरु नगर के संचालक संजय शिवहरे ने रत्न कामधेनु गौ सेवा आनंदपुर को गोवंश के उपचार के लिए दवाइयां भेंट की हैं जिनसे उनका बेहतर तरीके से उपचार हो सकेगा।4 बर्ष से कार्य कर रही हैं हो सेवा समिति के संदीप मीना ने बताया कि हमारी समिति पिछले चार साल से लगातार बेसहरा मवेशियों का इलाज कर रही है और गांव संरक्षण का संदेश दे रही है हमारी समिति के किसी भी सदस्य के पास चाहे रात के 2:00 बजे फोन क्यों ना आ जाए तो हम लोग तुरंत उस पीड़ित बेसहारा मवेशी का इलाज करने पहुंच जाते हैं हम आनंदपुर सहित आसपास के सहयोगियों के सहारे ही गौ सेवा कर पा रहे हैं हमारी रत्न कामधेनु गौ सेवा समिति में लगभग एक दर्जन सदस्य हैं।
आगे बताया कि हमने रत्न कामधेनु गौ सेवा के माध्यम से आनंदपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग 500 से अधिक मवेशियों का मुफ्त इलाज किया है चाहे वह एक्सीडेंटल हो या जहरीले जानवर के काटे का हम सभी का मुक्त इलाज कर रहे हैं। जो सहयोग हमें संजय शिवहरे जी ने किया है वह वाकई सराहनीय है और हम उम्मीद करते हैं कि इसी प्रकार क्षेत्र के गौ भक्त हमें सहयोग कर आत्म बल प्रदान करेंगे।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment