बिहार में अगली सरकार जन सुराज की ही बनेगी:- प्रशांत किशोर

0 456

गांवों से चुने गए सही सोंच वाले सही लोग ही बनेंगे जन सुराज के नेता

पहला प्रदेश अध्यक्ष दलित समाज से ही होगा

फोटो: बापू सभागार में जन सुराज की कार्यशाला को संबोधित करते प्रशांत किशोर और उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़।
(28 जुलाई)। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि वे जन सुराज के न तो नेता थे और न आगे रहेंगे।‌वे गांव से सही लोगों को चुन रहे हैं और उसी सही लोगों के बीच से बिहार का नेता आप सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाया जाएगा।‌वे आज़ पटना स्थित बापू सभागार में जन सुराज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में 2029 नहीं 2025 में सरकार बनाएंगे और तब नये बिहार के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अंतिम पीढ़ी है जो मजदूरी करने दूसरे प्रदेशों में पलायन कर गए हैं। जन सुराज की सरकार बनते ही पलायन तो रोका ही जाएगा तथा दूसरे प्रदेशों में गये लोगों को भी यहां बुलाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।‌ प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पूरी तरह जनतांत्रिक व्यवस्था से अपने नेता का चुनाव करेंगे। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता ग्यासुद्दीन शेख ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जन सुराज के अध्यक्ष की कार्यावधि एक वर्ष की होगी तथा बारी बारी से सभी वर्गों जिसमें दलित, मुस्लिम,अति पिछड़ा, पिछड़ा और सवर्ण जातियां शामिल हैं को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा जाएगा।‌यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज में सबसे पिछड़ा, अशिक्षित और कमजोर वर्ग दलित समाज है इसलिए पहला प्रदेश अध्यक्ष दलित समाज से बनाया जाएगा।‌पीके ने घोषणा की कि आगामी दो अक्टूबर को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों में से डेढ़ लाख संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जन सुराज राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित होगा जिसका नाम जन सुराज पार्टी होगा। आज़ की कार्यशाला में सात सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की गई जिसमें पूर्व वैज्ञानिक ई आर एन सिंह, पूर्व शिक्षक डॉ भूपेंद्र यादव, अधिवक्ता गणेश राम, पूर्व आइएएस अरविंद सिंह, पूर्व आईएएस सुरेश कुमार शर्मा, श्रीमती स्वर्णलता, एवं डा. मंजर नसीम शामिल हैं। इस अवसर पर 121 सदस्यीय संविधान समिति की भी घोषणा की गई जिसमें पश्चिम चंपारण से पाँच लोगों को शामिल किया गया ये सभी जन सुराज पार्टी के संविधान निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध शायर डाक्टर शकील मोइन तथा अधिवक्ता गणेश राम ने किया। सभा को पूर्व सांसद मोनाजिर हसन, पूर्व विधायक किशोर मुन्ना, विधानपार्षद अफाक अहमद, संतोष महतो आदि नेताओं ने संबोधित किया। बापू सभागार कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पश्चिम चंपारण के जिला स्तरीय पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष बिकाई महतो महासचिव राघवेन्द्र पाठक,कृष्ण बिंद,रश्मि राव,अनिल सिंह,उपाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी,प्रवक्ता गीता,कामरान अजीज,चुलबुल सिंह ठाकुर,अनुमंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा,इस्तेयक गनी,गीता पासवान,काशी बैठा,नंदेश पांडे,कुंदन पांडे,प्रखंड स्तरीय कमलेश कुमार,चंद्रमोहन तिवारी,राजेंद्र राम,किशोर कुशवाहा,कोदो हवारी,प्रदीप शर्मा,स्मिता चौरसिया,जवाहिर मुखिया,राजनारायण साह ,बंधु दुबे आदि गण्यमान्य पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाएं l इस कार्यशाला में पंचायत स्तरीय सभी जनसुराजी कार्यकर्ता चढ़बढ़ कर भाग लिए l वही पश्चिम चम्पारण के एक वरिष्ठ नेता एवम वाल्मीकि नगर लोक सभा दो बार रहे प्रत्यासी प्रवेश मिश्र ने आज जनसुराज के दामन थाम लिए l उपरोक्त जानकारी जिला प्रवक्ता ई.सिकंदर चंद्रा एवम तरुण बिहारी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिए l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment