Breaking News

बारिश में भीगते मूंग किसानों की पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने की मदद!पहले कलेक्टर फिर कृषि मंत्री से फोन कर शीघ्र समस्या निवारण हेतु की पहल

0 692

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान 6264877120

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम बमोरी के मूंग उत्पादक किसानों की फसल नहीं खरीदने पर सैकड़ो की संख्या में वाहनों की लंबी कतार जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय मार्ग पर लगने एवं जाम लग जाने व रात के समय बारिश में भीगते परेशान होते अन्नदाता को देखकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने रायसेन कलेक्टर एवं कृषि मंत्री श्री इंदल सिंह कंसाना से फोन में बात कर तत्काल निराकरण हेतु आग्रह किया।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों की पिछले सात दिनों से मूंग की खरीदी नही होने से अन्नदाता को बारिश में राजमार्ग पर जाम लगाने के लिए विवश होना पड़ा।
रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम बमोरी के मूंग उत्पादक किसानों की फसल नहीं खरीदने पर सैकड़ो की संख्या में वाहनों की लंबी कतार जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय मार्ग पर है। रात के समय बारिश में अन्नदाता परेशान हो रहे है।
भाजपा सरकार जोर-शोर से घोषणा कर रही है कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी किंतु असली तस्वीर सामने आई।

सीधी से भोपाल जाते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने किसानों को सड़कों पर गिरते पानी में
परेशान होते देखकर तत्काल कलेक्टर जिला रायसेन को कई बार फोन लगाने के बाद जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री एदल सिंह कंसाना जी से बात करके यहां के किसानो की समस्याओं को शीघ्र हल करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्या को हल करके मूंग की खरीदी कल से करवाएंगे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि अन्नदाता की मूंग खरीदी के लिए पंजीयन की कार्यवाही बेहतर ढंग से की जाए, ताकि किसानों को मूंग विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न आए नहीं तो कांग्रेस पार्टी को किसानों के साथ सड़कों पर आना पड़ेगा।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment