नवनिर्वाचित सांसद को महागठबंधन के कार्यकताओं ने किया शानदार अभिनन्दन

0 349

जहानाबाद! महागठबंधन से राजद के नवनिर्वाचित सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव का शनिवार को हुआ शानदार अभिनन्दन जहाँ कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल मालाऔ से लाद दिया, यहाँ बता दे कि जहानाबाद के अब्दुलवारी नगर भवन में आयोजित ईस अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने की जवकि कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता पप्पु यादव ने किया, वही नवनिर्वाचित सांसद सुरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि हमारी जीत महागठबंधन के कार्यकताओं की जीत है आम अवाम की जीत है और ईस जीत की बधाई व अभिनन्दन मैं आप सबको देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आप सबने मेहनत करके हमे जिताया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा मै सदैव करता रहुंगा, और गरबों के समस्याओं व स्थानीय मुदों सहित देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के सवाल को हम सदन में उठाकर आपकी अवाज को ईस लोकतंत्र में मज़बूत करेंगे, वही ईस अभिनन्दन समारोह को स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव, मखदमपुर विधायक सतीश दास, माले विधायक रामवली यादव पूर्व विधायक सचितानन्द यादव, सुबेदार दास, पूर्व जिला पार्षद अनुज प्रसाद निराला, अरविन्द चौधरी, विनोद यादव, समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment