विराट 24 न्यूज़ के पत्रकार रामानंद पांडे ने भाई बहन जैसे पवित्र रिश्ते को किया कलंकित चला दी मनगढ़त भ्रामक खबर थाने में दर्ज हुई FIR

0 542

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द सिंह की कलम

खबर चलने के बाद पीड़िता को पति ने चरित्र शंका के चलते निकाला घर से बाहर भाई बहन का मानसिक संतुलन बिगड़ा अगर उनके साथ कोई घटना घटती है उसका जिम्मेदार होगा विराट 24 न्यूज़ व रामानंद पांडे और उसका न्यूज़ ऐंकर आदर्श

रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में बीते दिन पहले दो भाइयों के बीच में कुछ पैसों को लेकर बात विवाद हो रहा था बिबाद होता देख बहन ने दोनों भाइयों के विवाद को शांत कराया जिसके बाद वहां काफी भीड़ एकत्रित हो चुकी थी जहा मौके पर यातायात पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और दोनों भाइयों को पकड़ कर बिछिया थाने ले गए थे जिसके बाद बिछिया थाना में दोनों भाइयों का विवाद शांत हुआ मगर वही किसी ने वहां हो रही कहा सुनी को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और विराट 24 न्यूज़ व रामानंद पांडे तक वह वीडियो जा पहुँचा जिसके बाद रामानंद पांडे और उसके न्यूज़ एंकर आदर्श ने हर बार की तरह बिना तथ्यों व वीडियो व खबर को तोड़ मोड़ कर खबर चला दिया और भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है । भाई बहन के रिश्ते पर रामानंद पांडे व ऐंकर आदर्श ने चरित्र हरण जैसी खबर को आमजन मानस में पड़ोस दिया उसके बाद पीड़ित महिला को उसके पति ने विराट 24 की खबर को देखने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद पीड़ित महिला अपने भाइयों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है पीड़ितों ने बीते दिन पहले रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय , आईजी ऑफिस, बिछिया थाना में विराट 24 न्यूज़ व उसके पत्रकार रामानंद पांडे के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की थी और विराट 24 यूट्यूब चैनल को बंद करवाने की पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है पीड़िता के भाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रामानंद पांडे जो यूट्यूब चलाता है विराट 24 न्यूज़ के नाम से जिसने भाई-भाई के कुछ पैसों को लेकर हुए कहा सुनी को लेकर तोड़ मतोड़ कर बहन पर लालछन लगा दिया है रामानंद पांडे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी और उसके यूट्यूब चैनल को बंद करवाने की मांग जिला पुलिस और प्रशासन से की गई है साथ ही चेतावनी दी गई है कि विराट 24 के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा और इस खबर चलने के बाद भाई-बहन की मानसिक स्थिति सही नहीं है अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार विराट 24 और रामानंद पांडे होगा ।

विराट 24 न्यूज़ रामानंद पांडेय के खिलाफ रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर बिछिया थाने में BNS की धारा 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । ज्ञात हो की विराट 24 यूट्यूब चैनल में खबर चलने के बाद पीड़ित महिला ने रामानंद पांडे से फोन में बात किया तो रामानंद पांडे ने उसे धमकाते हुए बोला कि मैं इसी तरह खबर चलाता हूं और चलाता रहूंगा और फोन कट कर दिया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment