नगर परिषद नईगढ़ी का हाल बेहाल, कर्मचारी हुए बेलगाम, जनता परेशान।

0 436

स्वच्छता प्रभारी की अनदेखी से अष्टभुजा धाम मंदिर परिसर में लगा कचरे का अंबार

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द सिंह की रिपोर्ट

मऊगंज जिले के नगर परिषद नईगढ़ी का इन दिनों हाल बेहाल है। एक तरफ जहां ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है जिनके द्वारा टेंडर लेने के बाद समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराए गए। वहीं स्वच्छता के नाम पर पदस्थ 22 कर्मचारी एवं मॉनिटरिंग के नाम पर हर माह लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी स्वच्छता की स्थिति दयनीय है। स्वच्छता प्रभारी की अनदेखी के कारण ऐतिहासिक अष्टभुजा धाम माता मंदिर परिसर में जहां कचरों का अंबार लगा हुआ है वही नालियों की सफाई न होने के कारण गंदगी से पटी नालियों से स्थिति कुछ इस कदर निर्मित हो गई है कि लोग मंदिर परिसर के उत्तरी क्षेत्र में 10 मिनट भी खड़े नहीं रह सकते। क्योंकि सफाई न होने से नालियां श्रद्धालुओं के लिए समस्या खड़ी कर दी है। गौरतलब है कि मंदिर परिसर में आधा सैकड़ा से अधिक की संख्या में दुकानदार परिवार सहित रहते हैं गंदगी के कारण पनप रहे जानलेवा मच्छरों से बीमारियां फैलने की स्थिति निर्मित हो गई है। सूत्रों की माने तो मऊगंज जिले का नगर परिषद नईगढ़ी जहां निकाय के योजना अनुसार स्वच्छता प्रभारी की नियुक्ति की गई है लेकिन स्वच्छता प्रभारी द्वारा स्वच्छता क्षेत्र में काम न करते हुए मलाईदार कुर्सी में बैठकर सिर्फ कागज में स्वच्छता का काम किया जा रहा है। जिसका परिणाम सभी के सामने है कि ऐतिहासिक अष्टभुजा धाम माता मंदिर जैसे प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर परिसर में कचरों का अंबार लगा हुआ है लेकिन जिम्मेदार स्वच्छता प्रभारी द्वारा जिम्मेदारी का पालन न किए जाने के कारण हालात बद से बद्तर हालत में पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों की माने तो अष्टभुजा धाम माता मंदिर परिसर में लगे कचरे के ढेर एवं नालियों की सफाई न होने से फैली गंदगी के साफ सफाई हेतु जिम्मेदारों को दूरभाष पर सूचना दी गई लेकिन अपनी पुरानी रवैया अपनाते हुए जिम्मेदार मलाईदार कुर्सी में चिपके रहे । इधर जिसके नाम पर हर माह पगार उठाते हैं अपना काम भूल गए। देखना अब यह होगा कि नगर प्रशासन के जिम्मेदार ऐसे गैर जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्यवाही करते हैं या फिर सब कुछ इसी तरह चलता रहेगा और कागज में बेहतर स्वच्छता का प्रमाण पत्र जारी कर अपनी पीठ थपथपाते रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment