Breaking News

सावन की पहली सोमवारी को टला हादसा:मोतिहारी में लाइट कटने से भक्तों के बीच हुआ अफरा-तफरी का माहौल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0 325

कुमार भास्कर
*मोतिहारी* _सावन की पहले सोमवारी को अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बड़ा हादसा हो सकता टल गया है। अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार की सूझबूझ से हादसा टल गया है। अचानक लाइट कट जाने के कारण यहां समस्या खड़ी उत्पन्न हो गई थी। प्रशासन की तरफ से लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी।बता दें कि सावन की हर सोमवारी को अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्त जल चढ़ाने के लिए आते है, यहां सुबह में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन, इस साल सुबह ही अचानक भक्तों की भीड़ उमड़ गई।इसी बीच अचानक से लाइट कट गई, जिसके बाद भक्तों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को संभालते हुए स्थिति नियंत्रित कर संभाला। इस तरह से बड़ा हादसा टल गया।_

*इस बार सावन में अद्भुत संयोग*

_अरेराज मंदिर के महंत रविशंकर गिरी ने कहा कि इस बार अद्भुत संयोग बना है। सोमवार को सावन की शुरुआत हो रही है और सोमवार को ही सावन समाप्त हो रहा है। ऐसे पूरा सावन ही शिव को प्रिय है, लेकिन इस साल एक अलग ही संयोग बना है।इसको लेकर मंदिर में भीड़ उमड़ी है। इसलिए लोगों से अपील भी की गई है कि आप सभी सयंम बरत कर दर्शन करें, भक्तों की भीड़ को देखते हुए ढाई बजे ही मंदिर का पट खोल दिया गया है।_

*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

_अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में काफी भीड़ उमड़ी है, इसको देखते हुए पहले से ही तैयारी की गई थी। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चारो तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिसका निगरानी दो लोग कर रहे है।_

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment