मकान निर्माण में गए श्रमिकों के ऊपर युवक ने चढ़ाई बोलेरो
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जब भाई बा एसपी के गन मैन तो फिर डर काहे के

रीवा मनगवां ब्रेकिंग रघुराजगढ़
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
मानिकवार। जिस तरह से रघुराजगढ़ में एक महीने के अंदर आधा दर्जनों से अधिक वारदात सामने देखने को मिली है उससे अब यह साफ नजर आ रहा है कि रघुराजगढ़ अब गुंडे बदमाश और दादाओ का गढ़ बन चुका है यहां पीने के लिए फ़िल्टर युक्त पानी नहीं मिल पाएगा बहुत ही परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन माना जाए तो रघुराजगढ़ जहां कोरेक्स गांजा दारु जुआ सट्टा शराब बड़ी आसानी से मिल जाता है जिसके चलते लोग खरीद कर इसका सेवन करने के बाद गलत काम करने पर उतारू हो जाते हैं जैसा लूटपाट मारपीट राहगीरों के साथ माफियाओं की वजह से एक संवेदनशील गढ़ बन चुका है यहां सब उल्टा होता है पीड़ित को न्याय की जगह उल्टा फसा दिया जाता है इसके पहले भी अपने कई मामले देखे होंगे *ताजा मामला हम आपको बता दें मंनगवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धवैया जहां के सरपंच धीरेंद्र सिंह कल्लू कहे जाते है* उसी गांव के गुड्डू त्रिपाठी के घर में सुरसा ग्राम के निवासी राजा रावत पिता रामखेलावन रावत एवं तीन अन्य श्रमिकों द्वारा मकान का निर्माण किया जा रहा था आज जैसे ही मकान निर्माण कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे तो कटरा मोड़ के समीप रास्ते में गांव के ही सोनू त्रिपाठी द्वारा पैसे की मांग की गई श्रमिकों ने पैसा देने से मना किया तो अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक MP.51.T 0609 से मोटरसाइकिल के ऊपर बोलेरो चढ़ा दिया गया जिससे श्रमिकों को गंभीर चोटे आई वहीं दूसरी ओर आरोपी सोनू त्रिपाठी अपने पुलिस वाले भाई के द्वारा थाने पहुंचकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि आए दिन शराब के लिए क्षेत्र में पैसे मांगता है अपने आरक्षक भाई के दम पर क्षेत्र में लगातार अपराध करता है।
*यहां तो कुछ आऐसा चलता है आखिर क्यों*
सोनू त्रिपाठी ने थाने में उल्टा रिपोर्ट दर्ज है कि है कि मैं बुलेरी क्रमांक MP.51.T 0609 निजी वाहन से जा रहा था तो कुछ लोगों ने आकर मेरी बोलेरो की चाबी चूड़ा लिए और बुलेरो गाड़ी को रोड और डंडे से पीट कर कांच फोड़ डालें और अपनी बाइक में बोलेरो से एक्सीडेंट कर दिए जब की सोनू त्रिपाठी द्वारा खुद बाइक को रौंदा गया है गनीमत रही कि आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा जिस तरह से बोलोरो चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मारी गई है वह किसी भी हालत पर बचने की कंडीशन पर नहीं थे
*कौन है गुनेहगार कौन है बेकशुर !*
इस पूरे वारदात को आप चाहे तो जिनके घर के बाहर से सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं वहां से पूरी सच्चाई और हकीकत को देख सकते हैं