रीवा आबकारी विभाग ने दिखावे और बाह बही लूटने के लिए महुआ की शराब बनाने वालों के ऊपर अवैध शराब की पैकारी करने वाले ठेकेदारों के कहने पर किए करवाई

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
क्या आज तक आपने यह कभी देखा है की आबकारी विभाग किसी लाइसेंसी ठेकेदार पर अवैध शराब की गांव गांव में हो रही पैकारी के संबंध में कार्यवाही करें
आखिर कार्यवाही करें भी तो कैसे अवैध पैकारी से ही तो आबकारी के अधिकारियों का पेट चल रहा है कार्यवाही करने से उनका धंधा बंद हो सकता है
जानकारी देने के बाद भी जो कार्यवाही नहीं करते वह भला सुबह तड़के चार बजे दबिश क्यों दे दिए…
आपको बता दें दिनाँक 14.07.2024 को वृत्त मऊगंजमें अवैध मदिरा के विरुद्ध ग्राम – भीर मे जयमत्ती साकेत के रिहायशी मकान से 220किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10लीटर हाथ भट्टी मदिरा,सावित्री साकेत के रिहायशी मकान से 240 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05लीटर हाथ भट्टी मदिरा,नईगढी मे सविता जायसवाल के रिहायशी मकान से 560किलो ग्राम महुआ लाहन तथा 15लीटर हाथ भट्टी मदिरा,जायलाल जायसवाल के रिहायशी मकान से640किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15लीटर हाथ भट्टी मदिरा,शियाबती जायसवाल के रिहायशी मकान से240किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05लीटर हाथ भट्टी मदिरा,मदिरा बरामद की गई इस प्रकार आज 5प्रकारणों मे 1900 किलोग्राम महुआ लाहन,50लीटर हाथ भट्टी मदिरा, जप्त कर म॰प्र० आबकारी अधिनियम 34(1)(क)(च) प्रकरण कायम किये गए
जिसकी अनुमति कीमत -197500रूपये है