एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत विधायक एवं थाना प्रभारी ने किया वृक्षारोपण

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह
रीवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए बृहद वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके परिपेक्ष्य में थाना परिसर मंनगवा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत उपस्थित सभी प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक-एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया। साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी ली।
*विधायक ने कहा-प्रत्येक व्यक्ति एक-एक वृक्ष लगाए और उसका करे संरक्षण*
मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी और डॉ मोहन यादव और हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा वृक्षारोपण और जिस प्रकार से उसकी उपयोगिता है। वह बतलाने का यह एक कार्यक्रम रहा है। इस कार्यक्रम में उपस्थिति प्रत्येक व्यक्ति ने एक-एक वृक्ष का रोपण किया और संकल्प भी लिया है। कि उसका संरक्षण भी करेंगे और इस कार्यक्रम में हमने जागरूकता विषय पर ज्यादा ज