Breaking News

जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) एवं सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में ग्रामीण जनों द्वारा

0 452

जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) एवं सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में ग्रामीण जनों द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय झांकी माल के स्कूल ग्राउंड में साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पूर्व में किए गए व्रक्षारोपण के आसपास सफाई कर घेरा बनाया गया । इसी बीच सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष द्वारा ग्रामीण जनों को एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया । इस दौरान सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, सचिव भरत कुमार यादव, ग्राम के अरुणा , श्यामा , नानस दास, कमलवती, रोशनी , क्रांति , यशवंत , छोटू आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment