भाजपा के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पार्टी के पदाधिकािरयों ने उन्हें नमन किया।

विदिशा !मेंआपको बता दें भारत माता के इस वीर पुत्र भाजपा के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। इनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बंगाल में एक शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी के रूप में प्रसिद्ध थे। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक होने के पश्चात श्री मुखर्जी 1923 में सेनेट के सदस्य बने। अपने पिता की मृत्यु के पश्चात, 1924 में उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। 1926 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए प्रस्थान किया जहां लिंकन्स इन से 1927 में बैरिस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की। ऐसे महापुरुष की जयंती पर वार्ड नंबर एक लटेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की । इसके बाद भाजपा मंडल लटेरी के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति पार्क पहुंचकर राष्ट्रीय एकात्मता के अमर बलिदानी व जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साथ ही बड़ी संख्या में पौधे लगाकर श्यामा प्रसाद का नाम अमर रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राम गुलाम राजोरिया महेंद्र सिंह राजपूत नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति विधायक प्रतिनिधि अत्तू भंडारी पवन कुशवाह, मनीष वास्त्री ,ललित दुबे ,शिवम शर्मा, वरुण विश्वकर्मा ,सूरज चौकसे, नितिन भार्गव आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट