सांवरिया सेठ गौशाला परिसर में कलेक्टर एस पी ने किया वृक्षारोपण एवं गौशाला का निरीक्षण

जल-गंगा-संवर्धन-अभियान तहत गंज बासौदा

0 320

विदिशा/एक पौधा अपनी मां के नाम से जारी पौधारोपण कार्यक्रम में आज बासौदा के ग्राम बेहंटा की सांवरिया सेठ गौशाला परिसर में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य,पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही उनके द्वारा गौशाला का निरीक्षण कर क्रियान्वित कार्यों का जायजा लिया।


नवीन कृषि उपज मंडी के समीप बने हेलीपैड स्थल पर की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य,पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने संयुक्त रूप से बासौदा की नवीन कृषि उपज मंडी के समीप बने हेलीपैड स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

विदिशा से ब्यूरो मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment