महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की शुरुआत

0 364

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की शुरुआत

डिंडौरी : 03 जुलाई 2024

महिला केंद्रित मुद्दों पर जागरूकता और पहुंच बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति के तहत संकल्प (DHEW) हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में संचालित तृतीय सप्ताह की गतिविधि हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन दिनांक 02/07/2024 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी एवं दिनांक 03/07/2024 को सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक श्रीमती नीतू तिलगाम एवं केस वर्कर श्रीमती रितु खांडे द्वारा विद्यालय के बच्चों को तीन नए कानून, महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने वाले कानूनदृ समानता और सशक्तिकरण, वन स्टॉप सेन्टर (सखी), महिला हेल्पलाइन(181), चाइल्ड लाइन (1098) के बारे ने विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर की विधिक सलाहकार श्रीमती स्मिता चौरसिया एवं केस वर्कर श्रीमती रागिनी धुर्वे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment