1 जुलाई से लागू हो जाएंगे तीन नए संशोधन कानून

दुविधा के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन 1 जुलाई को थाना मंनगवा में आयोजित करेगा जागरूकता
रीवा मंनगवा पूरे देश में 1 जुलाई 2024 को ऐतिहासिक साबित होने वाला संशोधन किए गए तीन नए कानून में नए नियम आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता लागू हो रही है कानून को लेकर मन में हो रही आशंकाएं और दुविधाओं को दूर करने के लिए जहां शहर में 29 जून 24 को पुलिस प्रशासन द्वारा बृहद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है आयोजित कार्यशाला के माध्यम से विधिवत तरीके से तीनों नए कानून को लेकर जन चर्चा एवं संवाद के माध्यम से वर्तमान एवं भविष्य में उसके होने वाले असर को भी जानकारी दी जाएगी जिला अभियोजन अधिकारी पुलिस अधिवक्ता सहित अन्य समाज सेवी संगठन के जागरूकता और नए कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए 1 जुलाई से जहां तीन नए कानून लागू हो रहे हैं वहीं रीवा जिले के समस्त थाना स्तर पर समाधान एवं समस्या को लेकर पुलिस विभाग कार्यशाला एवं जागरूकता के माध्यम से जानकारी का आदान-प्रदान किया जाएगा उक्त आशाय की जानकारी थाना प्रभारी गोकुल नदपाडेय देते हुए विभिन्न सामाजिक संगठन अधिवक्ता राजनेता एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनल प्रिंट मीडिया से अपील की है कि 1 जुलाई 2024 समय 12:00 बजे थाना परिसर में पहुंचकर आयोजित कार्यशाला में शामिल होने का अपील की है ताकि देश में तीन नए कानून जो लागू होने जा रहा है उसमें कितना असर आम जनता के साथ-सा द अधिकारियों द अधिकारियोंके ऊपर असर करेगा इसी संबंध में अभी तक भी अंग्रेजी हुकूमत शासन काल से आईपीसी सीआरपीसी की लागू धारा के अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया जाते थे एवं इन्हीं धाराओं के तहत न्यायालय पुलिस पेश करती थी किंतु 1860 से यह कानून लागू था लेकिन अब आधुनिक कानूनी ढांचा तैयार कर तीन नए कानून तैयार किए गए हैं जिससे अब पुलिस और न्यायपालिका भारतीय न्याय संहिता के तहत ही कार्यवाही करेगा
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मो,9993654239