रीवा150 वर्ष पुराने कानूनों को बदलने के बाद पुलिस ने नये कानून को धरातल पर उतारने की कावायद की शुरु

0 270

 

आज शहर के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

एक जुलाई से बदल जाने वाले कानूनों को अमली जामा पहनाने के लिये रीवा जोन के पुलिस अधिकारियों ने कवायद शुरु की है, इसके लिये जोन के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारीयों, कर्मचारियों को ना सिर्फ प्रशिक्षण दिया गया है, बल्कि नये नियम कानून की कक्षाएं चलाकर उनके उपयोग के तौर तरीके भी सिखाये जा रहे हैं, एक जुलाई से नये नियम कानून लागू होने के बाद पीड़ित कहीं से भी अपनी ई एफआईआर दर्ज करा सकेगा, पोर्टल में ई एफआईआर दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता को तीन दिवस के अन्दर सम्बंधित थाने में उपस्थित होकर शिकायत सम्बन्धी साक्ष्य देने होंगे, जिसके आधार पर वहीं शिकायत एफआईआर पंजीकृत कर ली जायेगी, बताया गया है कि नये कानून पारित होने के बाद शिकायतकर्ता के कथन, गवाहों के कथन की वीडियोग्राफ़ी कराई जायेगी, जिसका प्रयोग पुलिस न्यायालय में कर सकेगी, और न्यायालय में भी तमाम डिजिटल सबूत को अब मान्यता प्रदान कर दी गई है, पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक पहले के कानून दोषी को कठोरतम सजा देने पर आधारित थे, वहीं अब नये कानून में पीड़ित को जल्द न्याय दिलाये जाने को आधार बनाया गया है 01जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीनो नए कानूनो के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीनो नए कानूनो के संबंध में आज कृष्णा राज कपूर आडिटोरियम रीवा मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला अभियोजन अधिकारी शुशील शुक्ला एवं एडीपीओ एस. पाण्डे के द्वारा तीनो नए कानूनो के संबंध मे जानाकरी प्रदान की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा सुरेन्द्र जैन के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। नए भारतीय कानून के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा भी आनलाइन प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा नए भारतीय कानून के संबंध में आम जन को जानकारी देने हेतु थाना क्षेत्र में कार्यशाला / नुक्कड नाटको / पंपलेट वितरित कर विभिन्न माध्यमों से जनता को नए भारतीय कानून के संबंध में जानकारी प्रदान करनें के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर माननीय अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश श्री विक्रम सिंह, माननीय सी जे एम श्री रूप सिंह कनेल, पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन रीवा श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय साकेत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा सुरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल सभी पुलिस अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी, एवं लगभग 300 की संख्या में पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मो,9993654239

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment