मानवता व पुलिस धर्म निभाने वाले पुलिस पदाधिकारी की हो रही है चारों तरफ प्रशंसा

कुमार भास्कर
बेतिया शुक्रवार के दिन पत्रकारों का संगठन वाल्मीकि प्रेस ट्रस्ट कि एक बैठक करते हुए सचिव निरंकार भास्कर ने कहा कि आज के परिवेश में पुलिस व मानवता धर्म की रक्षा करने वाले पुलिस पदाधिकारी समाज में है जिनकी दिलेरी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम पडता है और ऐसे पुलिस पदाधिकारी समाज और राष्ट्र के लिए गौरव होते हैं और इसे कर दिखाया है वाराणसी के अवर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोडिया ने जहां प्रतापगज प्रखंड के तेकुना वार्ड नंबर 6 के रहने वाले रंजीत दास व संजू देवी के 9 वर्ष के पुत्र रंजीत भारती जो कि ब्रेन कैंसर से पीड़ित बच्चे कों एक दिन का एडिजी बना कर उसकी अंतिम इच्छा पुरी की और अपनी इच्छा पूर्ण होने पर जिंदगी और मौत जूझ रहे यूकेजी में पढ़ने वाले बच्चों में जो खुशी देखी गई वह कहां नहीं जा सकता बताते चले कि ब्रेन कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज लहरतारा स्थित टाटा मेमोरियल रियल सेंटर में चल रहा है महज वह कुछ ही दिन का मेहमान है ऐसे में गंभीर स्थिति में पीड़ित बच्चे की अंतिम इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए मेक ए विस नामक संस्था इच्छाओं को पूर्ण किया जाता है जब संस्था से जुड़े लोग ग्रसित बीमारी से जूझ रहे बच्चों से मिलने गए तो उसने आईपीएस बनने की इच्छा जाहिर की यह बात अपर पुलिस महानिदेशक को जब मालूम चली तो उन्होंने मानवता धर्म निभाते हुए तत्काल बच्चों के अभिभावकों
को बुलाया और 1 दिन के लिए मासूम रंजीत कुमार भारती को अपना पदभार सौप जहां उसे गुलदस्ता दिए वही उपस्थित पुलिस जवानों ने उसे सेल्यूट दी तथा जिप्सी पर बैठ कर क्षेत्र का निरीक्षण कराया एक दिन के एडिजी बने मासूम रंजीत अपनी इच्छा पूर्ण होते देख बहुत खुश नजर आया एडिजी पीयूष मोडिया कि यह प्रयास मानवता और पुलिस के लिए
गौरवान्वित कर देने वाला प्रयास था जिसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है ऐसे नेक कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को देश के चौथे स्तंभ को चाहिए कि समाज में अपने अपने तरिके से उजागर करे ताकि औरों का मनोबल बढ़ सके मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राणा प्रताप गुप्ता, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी शेखर सोनी, राकेश कुमार, नवीन कुमार, सत्यम सिंघानिया, जयकिशौर शार्मा, मिथिलेश कुमार, अतुल कुमार , सोनू भारद्वाज धर्मेंद्र सोनी राजेश कुमार संजय राव, संतोष कुमार, ललित मोहन झा, बिट्टू कुमार, मनीष पोद्दार आदि मौजूद रहे।