Breaking News

जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा किया गया पौधारोपण कार्य

0 493

जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) व सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में माध्यमिक विद्यालय झांकी माल के सामने स्कूल तालाब में ग्राम पंचायत सरपंच की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष द्वारा ग्राम के ग्राम जनों को पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति 10 – 10 पौधों का रोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच गणेश सिंह मार्को, सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, ग्राम के बुधराम सिंह तिलगाम , सुनील यादव , लाल सिंह तिलगाम , फुंदी सिंह , मोती सिंह तिलगाम आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment