Breaking News

राष्ट्रीय योग महाकुंभ में गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए प्रशांत

0 2,681

 


अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा सतना जिले से महासंघ के प्रदेश सचिव एवम योग आयोग के जिला सदस्य योग गुरु प्रशांत कुमार गौतम को श्री राम की नगरी अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम योग महाकुंभ में गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रीराम आंडीटोरियम अयोध्या में देश से आए हुए योग गुरुओं को पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन, पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डाक्टर दिनेश शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। योगाचार्य प्रशांत पतंजलि योगपीठ से एव वर्तमान में ए के एस यूनिवर्सिटी से योग की विधा में अध्यनरत है योग के क्षेत्र में स्वामी रामदेव महाराज से योग दीक्षा लेकर पिछले दस साल से सतना जिले में और देश के अन्य शहरों में भी योग की प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया है और हाल ही में विंध्य आइकॉनिक अवार्ड से नवाजा गया है योग के क्षेत्र में 10 वर्षो से लगातार जुड़े हैं एवम पूर्व में भी राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment