चोरी की09 मोटरसाइकिल सहित चार आरोपी गिरफ्तार, शहपुरा पुलिस को मिली अहम कामयाबी

प्राइड इंडिया न्यूज़ से शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट
डिंडोरी। मिली,जानकारी अनुसार थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत विगत कुछ महीनो से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं हो रही थी जिस पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डिंडोरी वाहिनी सिंह द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के आदेश अनुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम व अनु. अधिकारी पुलिस शहपुरा मुकेश अबिंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा शिवलाल मरकाम द्वारा टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की हेतु रवाना किया गया था
क्रमांक 260/24,349/24,402/24,414/24,415/24,416/24 मैं चोरी की गई मसरूका मोटरसाइकिल तथा अन्य मोटरसाइकिल आरोपी ऋषि पिता बरमैया 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 शहपुरा, अंकित पिता द्वारका प्रसाद झारिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपराड़ि थाना शहपुरा, राजा उर्फ़ दीपक मंदिर पिता मोहन मंदिर उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक एक शहपुरा, लोकेंद्र उर्फ झारिया पिता रुद्राक्ष झारिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपराड़ि थाना शहपुरा को गिरफ्तार किया जाकर कुल कुल 09 नग मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सीडी डीलक्स आदि जप्त की गई जप्त की गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब ₹700000 रुपए का होगी आरोपी,गण,को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम, एएस आई मुकेश बैरागी, नंदकिशोर झारिया, चेतराम परस्ते, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, प्रवीण अवस्थी, आर . भरत कुशवाहा, अभिषेक पांडे तथा साइबर सेल से मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही।
