जल गंगा संवर्धन अभियान तहत विधायक सिहावल की अगुवाई में श्रमदान एवं कलश यात्रा आयोजित

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार सीधी जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने कुढेरी नाला सफाई कार्य के द्वारा ग्राम पंचायत मेढौली में जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ किया। विधायक सिहावल श्री पाठक ने लोगों से इस महत्वाकांक्षी अभियान में जुड़ने की अपील की। अभियान में पुराने जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और मरम्मत इत्यादि कार्य किए जा रहे है। यह अभियान 16 जून तक निरंतर संचालित होगा।
विधायक सिहावल ने कहा कि पानी की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी के लिए शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय सहित जनभागीदारी से भी सभी जल स्त्रोतों को भरने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह पुराने व ऐतिहासिक महत्व के प्राचीन तालाब व कुओं सहित बाबड़ी की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। विधायक ने प्राचीन तालाब व जीर्णोद्धार कार्यस्थल पर अधिकारियों एवं ग्रामवासियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया और क्रियान्वित होने वाले कार्य के संबंध में जानकारी ली।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पंचायत कोल्हूडीह में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल श्रोतो के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए मध्यप्रदेश सरकार की पहल के तहत तालाब का गहरीकरण व सफाई तथा पौधरोपण एवं कलश यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत सीधी धर्मेंद्र सिंह परिहार, जनपद उपाध्यक्ष इंजी सुमन सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, जनपद सदस्य विनोद पटेल, दिव्या सिंह, गणमान्य नागरिक देवकुमार सिंह चौहान, के के तिवारी, सुरेश सिंह, पुनीत नारायण शुक्ला, उमाशंकर यादव, सुधांशु तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक तिवारी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच गण तथा सभी अधिकारी कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)