Breaking News

महिला से मारपीट कर ले ली जान तोड़ा दम तीन साल पहले उधार में दी थी ईंट पैसे मांगने पर किया मारपीट

0 776

पैसे मांगने गई महिला से मारपीट घर पहुंचते ही महिला ने तोड़ा दम,अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस

डिंडोरी:शुक्रवार की दोपहर धनवासी गांव में पड़ोसी से तीन साल पहले दिए ईट के पैसे मांगने पहुंची महिला की चार लोगों ने पिटाई कर दी ,उसे घर तक मारते ले गए।परिजनों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन लगाया वो भी नही मिली और देर रात महिला की मौत हो गई।शनिवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली।पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

तीन साल पहले दिए थे ईट 1500 सौ रुपए मांगने गई तो कर दी मारपीट

मृतिका बिरिया बाई के पति राधे लाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गेंद लाल पड़वार को घर बनाने के लिए तीन साल पहले 1400 ईट दे दिए थे।शुक्रवार की दोपहर मेरी पत्नी पैसा मांगने गई तो गेंदलाल ,मनीष ,खेमकरण उर्फ कल्लू और पवन ने विवाद करते हुए मारपीट कर दी।उसे मारते हुए घर तक ले गए।घर पर मैं और दोनो बेटे नही थे।पत्नी अचेत थी।हम लोग घर पहुंचे 108 एंबुलेंस के लिए फोन लगाया तो एंबुलेंस बिजी होने का मैसेज आ रहा था।सोचा सुबह लेकर जाएंगे अस्पताल।लेकिन देर रात लगभग ढाई बजे देखा तो उसकी सांसे रुक चुकी थी।सुबह सिटी कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस बोली आरोपियों की तलाश जारी

सिटी कोतवाली सब इंस्पेक्टर अनुराग जामदार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया।मृतिका का पी एम करवाया गया है।आरोपियों की तलाश जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment