मतगणना में सहयोग के लिए अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

0 365

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120

भारत निर्वाचन आयोग के सं. 434/म.प्र.लो.स./2024 (1) द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (1951 क 43) की धारा 22 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया जाकर निर्वाचन आयोग द्वारा 18 मार्च 2024 की अधिसूचना 434/म.प्र.लो.स./2024 (1) द्वारा नियुक्त अधिकारियों के अतिरिक्त मध्यप्रदेश राज्य के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11 सीधी के रिटर्निंग आफिसर के कार्यो के निर्वहन में उनकी सहायता करने के लिए पदनाम से सहायक रिटर्निग आफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर उक्त अधिसूचना के अनुक्रम में मतगणना कार्य के लिए नाम एव पदनाम से रिटर्निंग आफिसर के सहयोग के लिए अतिरिक्त सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशानुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 76-चुरहट के लिए तहसीलदार चुरहट राकेश शुक्ला, तहसीलदार रामपुर नैकिन नितिन झोड़ एवं नायब तहसीलदार रामप्रताप सोनी को मतगणना कार्य के लिए अतिरिक्त रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 77-सीधी के लिए तहसीलदार गोपद बनास जान्हवी शुक्ला, नायब तहसीलदार गोपद बनास तीरथ प्रसाद अक्षरया एवं नायब तहसीलदार सेमरिया निवेदिता त्रिपाठी, विधानसभा निर्चाचन क्षेत्र 78 सिहावल के लिए तहसीलदार सिहावल चन्द्रप्रकाश त्रिवेदी, तहसीलदार बहरी इन्द्रभान सिंह एवं नायब तहसीलदार सिहावल दिनेश तिवारी, विधानसभा निर्चाचन क्षेत्र 82-धौहनी (अ.ज.जा.) के लिए तहसीलदार मझौली दशरथ सिंह, तहसीलदार कुसमी राकेश पारस एवं नायब तहसीलदार मझौली बल्मीक प्रसाद साकेत को मतगणना कार्य के लिए अतिरिक्त रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment