धान का पैरा काटने की मसीन मे फसा यूवक, कटा हाथ!नस कटने और ज्यादा खून बहने से गई जान

सीधी मध्यप्रदेश:सिहावल जनपद के लिलवार क्षेत्र मे अाज सुबह तकरीबन 9:00 बजे कृषक प्रदीप पटेल के खलिहान में दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा: देखने को सामने आया,जहां नव युवक किसान अपनी मसीन से धान का पैरा काट रहा था कि,उसी वक्त अचानक मशीन में उसका हाथ जा फंसा | मची चीख पुकार के बीच युवक को बचाने दौड़े ग्रामीणों के पहूंचते – पहुंचते यूवक की मौत हो चुकी थी, हाथ के कई टुकड़े-टुकड़े, हो चुके थे |इस घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। और गांव में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार सिहावल चौकी क्षेत्र अंतर्गत लिलवार गांव निवासी जगजवीन पटेल पिता हरी प्रसाद पटेल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम घरभरा ग्राम पंचायत लिलवार जो अपने घर से पियरा कुटी काटने वाली मशीन लेकर प्रदीप पटेल के घर के पास कुट्टी काट रहा था कि अचानक मशीन के अंदर हाथ चले जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई और कई जगह से हाथ के टुकड़े-टुकड़े हो गए |
उक्त घटना की जानकारी जैसे ही सिहावल पुलिस को लगी तो सिहावल चौकी पुलिस अविलंब घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल पर मशीन के नट बोल्ट को खुलवाकर पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाया गया और पंचनामा तैयार कर सिहावल मर्चुरी हाउस पीएम के लिए भेजा गया | शव का पीएम होने के उपरांत ही शव को परिजनों के हाथ सौपा गया और परिजनों द्वारा दाह संस्कार के लिए ले जाया गया |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)