आबकारी विभाग की 12 अप्रैल 20 24 को करवाई

-अवैध शराब के 05 प्रकरण कायम आगामी लोकसभा चुनाव 20 24 के मद्देनजर नजर रखते हुए जिला डिंडोरी में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह ण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के आदेश अनुसार एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 12 अप्रैल 20 24 को आबकारी विभाग द्वारा जिले में ग्राम पिंडरूखी शुकलपुरा,व मोहतरा में दबिश कार्यवाही किया गया। तलाशी के दौरान अवैध शराब 19 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त व 4.5 बल्क लीटर देसी मदिरा प्लेन जप्त किया गया व 420 किलो ग्राम महुआ लाहन जब तक किया गया। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 47 60 0/-रुपये है। उपरोक्ता नुसार मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)”क”
“च”के तहत पांच प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक छिद्धि लाल झरिया, रामभरोस ठाकुर, करिश्मा सलामे, मनीष उइके एवं नगर सैनिक, तोक सिंह मरावी, अशोक सैयाम, उपस्थित रहे
*प्राईड इंडिया न्यूज़ मनोज कुमार* *यादव ब्लॉक रिपोर्टर* *शहपुरा की खास रिपोर्ट*