तहसीलदार जान्हवी शुक्ला पर एक लाख रुपये रिश्वत का आरोप,डिप्टी कलेक्टर ने कहा होगी कार्यवाही

सीधी सी नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी
यह रिश्वतखोरी,यह भ्रष्टाचार और परेशान होते लोगों का एक अपना अलग ही मजा है! तभी तो इसकी जड़े बराबर मजबूत होती चली जा रही हैं! अच्छे स्वच्छ शासन प्रशासन का दम भरने वालों को भला कैसे खबर नहीं होगी! बहरहाल जो भी हो लेकिन आज 18 मार्च 2024 को जिला सीधी के गोपद बनास तहसील अंतर्गत ग्राम अमहा से आए साहू परिवार के कुछ लोगों द्वारा शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे के साथ डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक को शिकायती आवेदन देते हुए अपनी पीड़ा को व्यक्त किया गया! उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके पक्ष में कोर्ट का फैसला है जिसे तहसीलदार जान्हवी शुक्ला द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है!

जायज नामांतरण के बदले गोपद बनास वा बहरी तहसीलदार जान्हवी शुक्ला द्वारा उनको परेशान करते हुए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है! उन्होंने कहा कि अगर मेरे पास एक लाख रुपये होते तो मैं अपने काम को कराने के लिए निश्चित रूप से दे दिया होता! इस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि अनुभवहीन भ्रष्ट अधिकारियों से पीड़ित जनता को कभी न्याय नहीं मिल सकता!पीड़ितों के हित में चुनाव बाद शिवसेना तहसील का घेराव करेगी!
डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पीड़ित को आश्वासन दिया गया है कि इस संबंध में वह निश्चित रूप से जांच कराएंगी और जांच में जो भी तथ्य निकल कर आएगा उसके अनुसार वैधानिक और कड़ी कार्यवाही की जाएगी!
