Breaking News

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला डिण्डौरी की पहल पर नि:शुल्क कृत्रिम पैर पाकर खुश हुए डिण्डौरी के दिव्यांगजन

0 571


कार्यालय कमिश्नर जबलपुर संभाग के द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में रोटरी क्लब जबलपुर पश्चिम के सौजन्य से दिनांक 17 एवं 18 फरवरी 2024 को शारीरिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों को नि:शुल्क कृत्रिम पैर वितरण हेतु मोहन फिजियोथैरेपी सेंटर, मदन महल, जबलपुर में चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें जिला डिण्डौरी से पात्र चार दिव्यांगजनों का चयन कर दिनांक 16 मार्च 2024 को चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर प्रदाय किए गए।
इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित हुए सभी दिव्यांगजनों ने जिला कलेक्टर विकास मिश्रा एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग डिण्डौरी के उपसंचालक श्री श्याम सिंगौर का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
जबलपुर में आयोजित हुए उक्त शिविर में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला डिण्डौरी की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, फिजियोथैरेपिस्ट श्री आनंद गोल्हानी एवं समस्त टीम का सहयोग रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment