सांसद ने किया पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का उद्घाटन

0 2,714


नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के द्वारा जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आज होटल कृष्णा गार्डन एवं उत्सव हॉल जहानाबाद में किया गया। युवा अधिकारी पामीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर माननीय चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सांसद जहानाबाद के द्वारा किया गया ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है आप तमाम युवाओं को प्रधानमंत्री के विजन 2047 में विकसित भारत बने में सहायक होना है महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओं के अधिकार ,कानुनी साक्षरता, महिलाओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व गुण के विकास विकसित करने की जरूरत है हर क्षेत्र में महिलाएं अपने आप को साबित कर रही है देश के निर्माण में उनकी सहायक भूमिका नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्रामीण स्तर पर युवा क्लब के माध्यम से लोगों के बीच जन जागरूकता का कार्य लगातार कर किया जा रहा है। कार्यक्रम में रानी कुमारी अध्यक्ष जिला परिषद जहानाबाद ने कहा कि युबाओ आप में वह ताकत है वह क्षमता है वह समर्थ है जिससे देश को संवारा जा सके आपके नेतृत्व क्षमता के बल पर ही देश विकसित बनेगा। प्रधानमंत्री के सपनों को सरकार करने के लिए आप साक्षर बने ,शिक्षित बने सबल बने और देश के निर्माण में अपनी भूमिका प्रशस्त करें। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार सिंह जदयू नेता व सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि युवा क्लब और महिला मंडल गांव के विकास के लिए अपने आप को आगे लाएं। भारत को विकसित करने में आपकी जरूरत है। आपकी सोच हमेशा सकारात्मक रहे और निर्मानाधीन रहे। मजबूत पिलर की तरह काम करते हुए एक सफल और सक्षम देश बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के सभी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता ,सामाजिक मुद्दे ,खेलकूद ,पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, आर्थिक विकास इन सब मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया एवं सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को 2047 तक विकसित बनाने के लिए अपनी भूमिका बनाने के लिए प्रशिक्षक रंजीत कुमार भारतीय के पी एस स्नातक कॉलेज हुलासगंज प्रशिक्षक की भूमिका में युवाओं को जागरूक किया। प्रोफेसर तारा सिंह के पी एस स्नातक कॉलेज हुलासगंज ने नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया उन्होंने नारी शक्ति को सबल और सक्षम बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में हरिशंकर कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड जहानाबाद,अमरेंद्र कुमार रश्मि फाउंडेशन जहानाबाद, संजय कुमार सिंह जन शिक्षण संस्थान जहानाबाद, रामदेव चंद्रवंशी, सुरेंद्र मोहन, सुनील कुमार पांडे, मनोज कुमार चंद्रवंशी,पूनम कुमारी पंचायत समिति सदस्य सिकरिया , राजेश कुमार लेखपाल, ज्योति कुमारी नेचुरल ब्यूटी गर्ल्स ट्रेनिंग सेंटर प्रमुख रही, मंच का संचालन मंच का संचालन देवेंद्र कुमार ग्रामोदय सेवा विकास वेलफेयर संस्थान कामदेव विभाग के द्वारा किया गया।
विक्रम कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, पंकज कुमार ,कुमारी शाक्य सुमन ,नवीन कुमार, ज्योति कुमारी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जहानाबाद ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में विभिन्न युवक क्लब के अलावा मयूर पब्लिक स्कूल, कायनात इंटरनेशनल स्कूल, गौतम बुद्ध स्कूल, कस्तूरबा गांधी की छात्राएं पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में सहभागी बनी। प्रमुख कार्यक्रमों में विकसित भारत ,महिला सशक्तिकरण ,नारी शक्ति और मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य क्रियाकलाप में शामिल रहा।
नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment